सोमवार, 16 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Surya ka kanya rashi me gochar fal
Written By WD Feature Desk
Last Modified: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (19:02 IST)

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

surya in kanya rashi
Sun transit in Virgo 2024: 16 सितंबर 2024 सोमवार के दिन सूर्यदेव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य के कन्या राशि के प्रवेश करने से कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ को नुकसान उठाना पड़ेगा।ALSO READ: Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशियों के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय
 
मेष राशि : आपकी राशि के पंचम भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर हुआ है। आपके लिए यह गोचर शुभ है जो कि आपको प्रगति दिलाएगा। करियर में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। नौकरी में आके प्रयासों के चलते पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो मुनाफा मिलेगा। अन्य सोर्स धन लाभ होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूर पड़ेगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव का स्वामी बुध का पंचम भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप संतान को लेकर आप ज्याद सजग रहेंगे। इसके लिए आप खर्च भी करेंगे। उसके भविष्य की चिंता रहेगी। करियर में सफलता और नौकरी में अच्‍छे योग बन रहे हैं। कारोबारी हैं तो आर्थिक मोर्चे पर आप सफलता हासिल करेंगे। साथ ही धन संचित करने और बचत करने में भी आपको कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।ALSO READ: Surya in purva phalguni nakshatra : सूर्य के पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र में जाने से 4 राशियों को होगा धन लाभ
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का चतुर्थ भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा जिसके चलते आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाएगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और विदेश जाने का योग भी बन सकता है। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग है। बिजनेस में आप अपना लाभ बढ़ाएंगे और अपने कारोबार के लिए लक्ष्य तय करने में सफल होंगे।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का तीसरे भाव में गोचर हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप धन प्राप्ति के प्रबल योग के साथ ही परिवार में खुशियां रहेगी। परिवार के प्रति आप पहले की अपेक्षा ज्यादा जागरूक रहेंगे। करियर के मोर्चे पर आप ज्यादा यात्राएं करेंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार के संग घूमने का प्लान बनेगा।ALSO READ: Surya in kanya : 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू
 
सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर शुभ है। इसके परिणाम स्वरूप यह करियर औ नौकरी में अच्छी प्रगति दिलाएगा और परिवार में खुशियां प्राप्त कराएगा। आप पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो ज्यादा यात्राएं करते नजर आएंगे और ऐसी यात्राओं से फायदा होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर यह आपके लिए अच्छा मुनाफा हासिल करने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
 
कन्या राशि : आपकी ही राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर आपके व्यक्तित्व को बदलेगा। सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव के होने होने के कारण आपकी कड़ी मेहनत का मनचाहा फल आपको नहीं मिलेगा। यानी कम ही लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरित किया जा सकता है। करियर को लेकर आप चिंचित रहेंगे। कारोबारी हैं तो कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। रिश्ते और सेहत को लेकर सतर्क रहें। 
 
तुला राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आया है क्योंकि वह आपके 11 भाव का स्वामी भी है। आपको आगे बढ़ने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। कारोबारी हैं तो मध्यम लाभ की संभावना है। लेन देने में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। जीवनसाथी के संबंध अहम का टकराव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। फालतू का खर्चा करने से बचकर रहें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर आपकी इच्छाओं को पूरा करने में अनुकूल साबित होगा। करियर या नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। आप प्रमोशन को हासिल करने में सफलता हासिल करेंगे। कारोबारी हैं तो प्रतिस्पर्धियों से मुकाबले में आपकी जीत होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा वार्तालाप करने के बाद सहज महसूस करेंगे।
 
धनु राशि : आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी सूर्य का दशम भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप कार्यक्षे‍त्र में आप उन्नति करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में अप्रत्याशित प्रगति होगी और कारोबार में मनचाहा मुनाफा होगा जिसके चलते आपको अच्छी संतुष्टि और खुशी प्राप्त होगी। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप जीवनसाथी के साथ अपने तालमेल को बनाए रखने में कामयाब होंगे।
 
मकर राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का नवम भाव में गोचर होगा। इसके चलते आप जो भी कर्म करेंगे तो उसका फल मिलने के लिए भाग्य की ओर से कोई साथ नहीं मिलेगा। इससे सफलता और लाभ में कमी देखने को मिलेगी। कार्य स्थल और घर परिवार में विवाद से बचकर रहें। व्यावसायिक मोर्चे पर अधिक मुनाफा कमाने की उम्मीद कम ही है। सेहत का भी ज्यादा ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव के स्वामी सूर्य का अष्टम भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको सतकर्त से काम लेना होगा। अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको औसत भाग्य, लाभ में कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो आपको सहकर्मियों से परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो साझेदारों और प्रतिस्पर्धियों से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका मुनाफा कम होने की संभावना है।
 
मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव के स्वामी सूर्य का अष्टम भाव में गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। इसके फलस्वरूप अचानक से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखश्रा होगा। पैतृक और अन्य गुप्त स्रोतों से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ विवाद की संभावना बन रही है। अपनी वाणी पर संयम रखकर ही कार्य करें। कारोबारी है तो सामान्य समय रहेगा। कर्ज लेने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव रह सकता है।