1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka mithun rashi me gochar fal

Shukra Gochar : शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

shukra in mithun
Shukra ka gochar 2024: शुक्र ग्रह की दो राशि है तुला और वृषभ। धन-समृद्धि, ऐश्‍वर्य और सुख के दाता शुक्र ग्रह  12 जून 2024 को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। शुक्र के मिथुन में गोचर से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
1. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का आपके पहले भाव में गोचर होगा। इसके चलते आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। लंबी यात्रा का योग बनेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो उच्च लाभ प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें घर में गोचर होगा। इसके चलते आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। करियर में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के प्रबल योग है। व्यावसायिक मोर्चे पर आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले की अपेक्षा और मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
3. कन्या राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और नवम भाव के स्वामी शुक्र का दसवें भाव में गोचर अचानक से धन प्राप्ति के योग बनाएगा साथ ही यह कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खोलेगा। करियर और नौकरी के मोर्चे पर यह सौभाग्य दिलाने में सहायक साबित होगा। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। रिश्ते आपके पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
4. तुला राशि : आपकी कुंडली के शुक्र पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब वे नवम भाव में गोचर करने जा  रहे हैं। इसके चलते धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। करियर और नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारी हैं तो लाभ कमाने में कामयाब होंगे। हलांकि बचत संभव नहीं है। रिश्तों में खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुबह करें ये 3 काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास