• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka kanya rashi mein gochar fal 2024
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 28 अगस्त 2024 (17:48 IST)

Shukra gochar : शुक्र ग्रह के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों की चमक गई है किस्मत, जाने क्या होगा फायदा

Shukra kanya gochar 2024: शुक्र का बुध की राशि में गोचर क्या लाया है आपके लिए?

shukra ka kanya rashi mein gochar fal 2024
Shukra kanya gochar 2024:  शुक्र ग्रह ने 25 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि 12 बजकर 59 मिनट पर बुध की राशि कन्या राशि में गोचर किया है। कला, सुंदरता, ऐश्‍वर्य, सुख और समृद्धि के दाता शुक्र के इस गोचर से 4 राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का तीसरे भाव गोचर हुआ है। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। करियर में उन्नति और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में औसत लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।ALSO READ: Mangal Gochar: मंगल का शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में वेतनवृद्धि
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का पहले भाव गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। घर परिवार के साथ यात्रा का योग है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के चलते आप अधिक से अधिक धन अर्जित करने में सफल होंगे। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है।
 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार  में मुनाफे में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिसके चलते आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद लें पाएंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।ALSO READ: Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए नुकसानदायक
 
4. मकर राशि : आपकी राशि के पांचवें और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर आपके नौवें भाव में हुआ है। इसके परिणामस्वरूप भाग्य का साथ मिलेगा जिसके चलते आप अपने कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित प्रगति करेंगे। सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। करियर और नौकरी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी और इसके चलते आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। कारोबारी हैं तो इस दौरान अधिक लाभ प्राप्त होगा और व्यापार में प्रगति होगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। ALSO READ: Mangal gochar 2024: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क