1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Shukra ka dhanu me gochar fal

Astrology शुक्र का धनु राशि में गोचर, 5 राशियों पर होंगी माता लक्ष्मी की कृपा

शुक्र गोचर के चलते मेष राशि सहित 5 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

Transit of Venus in Sagittarius
Transit of Venus in Sagittarius: शुक्र का गुरु की राशि धनु में 18 जनवरी 2024 की रात 8 बजकर 46 मिनट पर प्रवेश हो रहा है। शुक्र का गुरु की राशि में प्रवेश करने से प्रेम और सौंदर्य के साथ ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का मिलन होकर एक अगल ही तरह का मिश्रण बनता है जिसके चलके कुछ राशियों के लिए यह सही होता और कुछ के लिए एकदम गलत। इस वक्त 5 राशियों को इस गोचर से फायदा होगा। उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का नौवें भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा। संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस अवधि में आपको विदेश जाने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
 
2. सिंह राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। करियर और नौकरी में शानदार सफलता मिलने वाली है। आपका खुद का व्यापार है तो आपको एक नई पहचान मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों को ही धनलाभ होगा। आपके रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक सुख मिलेगा।
venus
3.कन्या राशि : आपकी कुंडली के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके चौथे भाव में हो रहा है। पारिवारिक सुख के साथ ही धन संपत्ति का विस्तार होगा। नौकरीपेशा की वेतनवृद्धि होगी और व्यापारियों का मुनाफा बढ़ जाएगा। आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा और इसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता देखने को मिलेगी।
 
4.वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के बारहवें और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। नौकरी और व्यापार में धन की बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। हालांकि अचानक होने वाले खर्चों से या फालतू के खर्चों से बचकर रहना होगा।
5.कुंभ राशि : आपकी कुंडली के चौथे भाव और नौवें भाव के स्वामी शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आपका आर्थिक जीवन शानदार होने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं का विस्तार होना है। रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी। माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
19 जनवरी 2024 : आपका जन्मदिन