शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope March 2022

मार्च 2022 राशिफल : साल का तीसरा महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए

मार्च 2022 राशिफल : साल का तीसरा महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए - Monthly Horoscope March 2022
मासिक राशिफल : मार्च 2022 में 12 राशियों का भविष्यफल हिन्दी में
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। किसी साथी से साथ में व्यापार का प्रस्ताव आ सकता है, आपको फलीभूत नहीं रहेगा। विवेक से निर्णय लें।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 11 अशुभ है। माताजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, परंतु परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से घर में शांति रहेगी। दक्षिण दिशा में उन्नति होगी। 
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 21 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।


मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, परंतु खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी को रोजगार में परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार के सहयोग से कार्य में सफलता हासिल होगी। पिता को समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। किसी संस्था से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। संतान को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल पर आपको सम्मान-प्रतिष्ठा के योग बनते हैं। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी व धीरे-धीरे सुधार होगा।
 
दिनांक 13, 20 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में हानि हो सकती है। भूमि अधिग्रहण संबंधी चिंता रहेगी। भाई से संकट में सहयोग प्राप्त होगा, परंतु मामा पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। मित्र की मध्यस्थता से कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 10 अशुभ है। राहु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।


कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार में सफलता की चिंता रहेगी। नौकरी में धीरे-धीरे उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं को आर्थिक स्थिति में परेशानी होगी। पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। बहन से मानसिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 19 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार की तकलीफ वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं, परंतु साथी से परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। कृषि भूमि की वृद्धि के योग बनते हैं। माता को मानसिक तनाव रहेगा, साथ ही किसी वस्तु के गुम होने का कष्ट हो सकता है।
 
दिनांक 19, 28 शुभ हैं, 5 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। किसी संस्था की पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। समाजसेवा में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क से परेशानी में आ सकते हो, ध्यान देना होगा। घर पर वातावरण क्लेश वाला रहेगा।
 
दिनांक 9, 18 शुभ हैं, 4 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। भाई की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारी में संबंधों में सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य के योग हैं। बेटी के जीवन में सुख वृद्धि होगी।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में तकलीफ रहेगी। लेकिन कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल किया जा सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। आपकी तीर्थयात्रा के योग हैं। किसी परम मित्र को कष्ट रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल वालों को आर्थिक सहायता देना।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 24 अशुभ है। शिव गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।


कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य की जिम्मेदारी आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।


मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह माता-पिता के सुख वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होने में थोड़ी देर होगी। स्वयं की जिम्मेदारी अधिक हो जाएगी। माता को किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। नए व्यापार के लिए किसी साथी या रिश्तेदार से ऑफर आएगा।
 
दिनांक 17, 29 शुभ हैं, 6 अशुभ है। श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।




Monthly Horoscope March 2022
 
 
ये भी पढ़ें
महाशिवरात्रि 2022 : भगवान शिव को आज चढ़ाएं ये 10 मौसमी फल