मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope February 2022

February Horoscope 2022 : क्या लाया है फरवरी माह 12 राशियों के लिए, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

February Horoscope 2022 : क्या लाया है फरवरी माह 12 राशियों के लिए, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत - Monthly Horoscope February 2022
Monthly horoscope : मासिक राशिफल फरवरी 2022
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाली शक्ति प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी कार्य को सोचकर करें, तभी सफलता हासिल होगी। अपने नजदीकी रिश्तेदारी से साझेदारी में व्यापार न करें, वर्ना सारा जीवन परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। घर पर परिवार कल्याण के लिए कुछ नया कार्य होगा।
 
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 13 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। किसी नए शहर में रोजगार प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सुधार होगा। माता को मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पिता की समाज के कार्य में रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा।
 
 
दिनांक 12, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। किसी सामाजिक संस्था द्वारा संचालित करने वाली जिम्मेदारी मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यों में भी भागीदारी रहेगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा।

 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है। राहु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता प्राप्त होने वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। भाई को आर्थिक स्थिति में तकलीफ होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात चिंता वाली होगी। आपको नए कार्य करने से अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता को लेकर चिंता रहेगी और परिवार को यह पसंद नहीं आएगा। आपकी विदेश यात्रा के योग हैं।

 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 13 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता प्राप्त होगी। राज्य संबंधी कार्यों से विदेश यात्रा के योग हैं। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। किसी पुराने पोस्ट से परेशानी आएगी। बच्चों को लेकर खुशखबरी मिलेगी। बहन के घर मांगलिक कार्य होगा।

 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 19 अशुभ है। राम आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले परेशानी वाला फिर अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना कष्टदायक हो सकता है। बिना विचार कार्य न करें। पिता के भाग्य से भौतिक सुख प्राप्त होगा।

 
दिनांक 6, 21 शुभ हैं, 19 अशुभ है। राहु के जाप व हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार पहले कमजोर रहेगा तथा माह के मध्य से सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। जीवनसाथी को किसी व्यक्ति से तकलीफ आ सकती है।

 
दिनांक 12, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ है। माताजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी, परंतु बीच-बीच में थोड़ी परेशानी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी और बाद में सुधार हो जाएगा।

 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 3 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना करें।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मान प्राप्त होगा। भाई को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु संतान को लेकर चिंता रहेगी लेकिन सारे कार्य ईश्वर ठीक करेंगे। यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु साथियों से परेशानी आयेगी। नए स्थान पर सम्मान प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर खुशखबरी मिलेगी।

 
दिनांक 6, 22 शुभ हैं, 13 अशुभ है। केतु व हनुमानजी का जाप लाभप्रद रहेगा।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह चिंता वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु अधिकारी वर्ग परेशान करेंगे माता-पिता को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 12, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारी से साझेदारी में व्यापार न करें, परेशान हो सकते हो।
 
 
दिनांक 10, 18 शुभ हैं, 25 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु संतान सुख में कमी आएगी। किसी सामाजिक कार्यकर्ता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए कार्य के लिए आपको नियुक्त किया जा सकता है। आपको पूर्वजों की जमीन-जायदाद संबधी फायदे होंगे। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

ये भी पढ़ें
देवदर्शन पर करें घर बैठे किसी भी तीर्थ के दर्शन और पूजा