मार्गी बुध में कर लीजिए यह काम, 5 राशियों को मिलेगा धन का वरदान
Margi budh 2022
इन 5 राशियों के लिए शुभ ( zodiac Singh Astroligy) :
1. मेष राशि (Aries) : बुध मार्गी होना आय में वृद्धि करेगा और निजी जीवन में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यपार में लाभ होगा।
2. वृषभ राशि (Taurus) : बुध का गोचर नौकरी और करियर में लाभदायक है। आपको अपने जीवनसाथी से सामांजस्य बिठाकर चलना होगा। जिम्मेदारियों को समझना होगा।
3. मिथुन राशि (Gemini) : बुध का गोचर आपके भाग्य को जागृत करेगा। हर कार्य में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में सफलता, नौकरी में पदोन्नति और व्यपार में उन्नति देखने को मिल सकती है।
4. सिंह राशि (Leo) : बुध का मार्गी गोचर दांपत्य जीवन के लिए लिए मिलाजुला है परंतु नौकरी या व्यापार में लाभ होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
5. धनु राशि (sagittarius) : बुध यह गोचर नौकरी और व्यावसाय के लिए शुभ है। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
बुध ग्रह के 5 उपाय ( Budh grah ke upay ) :
1. माता दुर्गा और भगवान गणेशजी की उपासना करें।
2. कन्याओं को भोजन कराएं।
3. गाय को हरा चारा खिलाएं।
4. बहन, मौसी, बुआ, बेटी या किसी विधवा की सेवा सहायता करें या उन्हें मिठाई भेंट करें।
5. बुधवार का व्रत रखें या बुधवार के दिन मूंग से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिसमें नमक न हो। आप चाहें तो मूंग का हलवा, मूंग की पंजीरी, मूंग लड्डू आदि का सेवन कर सकते हैं। यदि यह नहीं खा सकते हैं तो तुलसी का पत्ता गंगाजल के साथ ग्रहण करें।

