• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Chaturmas 2024 Rashifal
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 3 जुलाई 2024 (12:24 IST)

भगवान विष्णु 4 माह के लिए चले जाएंगे योग निद्रा में तो इन राशियों को मिलेगा लाभ

भगवान विष्णु 4 माह के लिए चले जाएंगे योग निद्रा में तो इन राशियों को मिलेगा लाभ - Chaturmas 2024 Rashifal
Chaturmas 2024 Rashifal: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ होता है। इस दिन से श्री हरि विष्णु 4 माह के लिए राजा बलि के यहां 4 माह के लिए सोने के लिए चले जाते हैं। वे चार माह योग निद्रा में रहते हैं। 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्ल योग और शुभ योग रहेगा। इस कारण से 5 राशि वालों के लिए 4 माह का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है।ALSO READ: शुरू हो रहा है चातुर्मास, 4 माह में कर लें ये 4 काम तो हो जाएंगे स्वस्थ
 
1. मेष राशि : आपकी राशि पर कुंभ के शनि की नवम भाव से तीसरी दृष्टि रहेगी। इन चार माह में आप करियर और नौकरी में आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त करेंगे। उन्नति के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापारियों के लिए विशेष तौर पर ये समय बहुत ही शानदार रहने वाला है।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि में गुरु और मंगल की शुभ युति रहेगी। आपके लिए देवशयनी एकादशी से गोल्डन पीरियड टाइम की शुरुआत होगी। अब तक चली आ रही सभी समस्याओं का अंत होगा। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में ऊंचाइयों को छूएंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी हैं तो मुनाफा अप्रत्याशित होगा।ALSO READ: Chaturmas 2024 : कब से शुरू होगा चातुर्मास? इस दौरान क्‍या करना चाहिए?
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि में बुध, सूर्य और शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बनेगा। घर में शुभ कार्य होंगे और माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और व्यापार में नए सौदे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। यात्रा के योग हैं।  
 
4. सिंह राशि : आपके लिए यह 4 माह बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाले हैं। आपका कोई अटका या बड़ा काम पूरा होने की संभावना प्रबल है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी इनकम बढ़ जाएगी। नई प्रॉपर्टी लेने के योग बनेंगे।
 
5. कन्या राशि : आप पर 4 माह तक भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। सभी तरह की समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। घर परिवार में आपको सुख की अनुभूति होगी। माहौल खुशनुमा रहेगा।