गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 9 to 15 September Horoscope
Written By

साप्ताहिक राशिफल : कैसे होंगे आने वाले 7 दिन

साप्ताहिक राशिफल : कैसे होंगे आने वाले 7 दिन। Saptahik Rashifal - 9 to 15 September Horoscope
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
* क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

 
मेष
 
किसी मकसद के लिए आप जितना कर रहे हैं वो काफी नहीं है, आपको थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है। जो करियर आप ने चुना है उसमें आपका भविष्य अच्छा रहने की संभावना है। जो लोग सामाजिक जीवन में आना चाहते हैं उनको सुनहरा मौका मिलने के संकेत हैं। प्रेमियों के लिए बहुत ही रोमांचक सप्ताह गुजरने वाला है। कोई आपको किसी विशेष पर्यटन स्थल पर घूमने जाने के लिए बुलावा भेज सकता है। व्यापार करने वालों को किसी डील से मोटा फायदा मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
 
वृष
 
कोई अपने जगह पर वापस आ सकता है। जो लोग खुद को अच्छी श्रेणी में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उनका प्रयास अब सफल हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता पाने के बाद आपको अपने करियर का चुनाव करने में आसानी हो सकती है। आपको अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा करने में परिवार और दोस्तों का साथ मिल सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर किसी प्रतिद्वंद्वी से आसानी से निपट सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
 
मिथुन
 
कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने ही वाला है, आपको थोड़ा सब्र करना पड़ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर एक अच्छी शुरुआत संभव है। आपके निर्णय का सीधा परिणाम आपकी नौकरी पर नजर आ सकता है। वित्तीय स्थिति को लेकर किसी आशंका की वजह से आप आर्थिक संरक्षण के लिए कदम उठा सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर मशहूर होने के लिए आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, इसके बावजूद आपको अपना दायरा बढ़ाने में मुश्किल आ सकती है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लेमन
 
कर्क
 
घरेलू मामले में किसी मुश्किल परिस्थिति से निपटने के लिए आपको किसी अन्य सदस्य को शामिल करने की आवश्यकता पड़ सकती है। कमाई का जरिया समाप्त होने के कारण आपको झटका लग सकता है, लेकिन आप उसे दुबारा बहाल करने की कोशिश करेंगे। व्यायाम में नियमित नहीं रहने का असर आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है। आप में से कुछ लोग पेशेवर मोर्चे पर वरिष्ठ की ज्यादती का शिकार हो सकते हैं। किसी चीज के लिए आपकी जिद परिस्थिति को खराब कर सकती है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
 
सिंह
 
किसी को वादा करने से पहले आप नफा-नुकसान पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी फैसले पर अमल करने के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। किसी फायदेमंद सौदे में निवेश करने का मौका मिलने की संभावना है। घर के तनावपूर्ण माहौल को आसानी के साथ बदला जा सकता है। फिटनेस के लिए व्यायाम अपनाना आपको बच्चों का खेल लग सकता है। करियर में बादशाहत हासिल करने के लिए आप उचित कदम उठा सकते हैं। किसी के जिद को प्यार से जीतने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
 
कन्या
 
घर के बड़ों को आपसे मदद की उम्मीद हो सकती है। व्यायाम को अपनी दिनचर्यां में शामिल कर फिटनेस के लिए प्रयास करने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर काम पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखने की जरूरत है, अन्यथा काम हाथ से निकल सकता है। आप में से कुछ लोगों को किसी वित्तीय योजना की जानकारी लेने में व्यस्त रहने की संभावना हैं। घर पर ज्यादा समय लगने वाले काम को पूरा करने में असमर्थ साबित हो सकते हैं। शादी की तैयारी की शुरुआत शुरू कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ अंक : सफेद
 
तुला
 
लंबे समय से रुके हुए किसी मामले को दुबारा से शुरू करने के लिए सही समय नहीं है। किसी महंगे सामान की खरीददारी के लिए वित्त का प्रबंध करने में सक्षम साबित होने की संभावना है। जब आप कुछ खरीद रहे हैं तो अफवाह बेचने वालों से सावधान रहें। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपने विचारों को लागू करने की अनुमति दी जा सकती है। किसी और दोस्त के साथ आपके लगाव से प्रेमी को गुस्सा आने की संभावना है। जो लोग लंबी यात्रा पर निकल रहे हैं उन्हें आवश्यक सभी तैयारी के साथ निकलना चाहिए।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : मजेंटा
 
वृश्चिक
 
कोई आपकी तरफ से मदद के लिए बहुत उम्मीद लगा कर बैठा है, आप उसे निराश नहीं करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर काम के दबाव को उचित ढंग से प्रबंध करने में आप सक्षम हो सकते हैं। आपका परिवार आपके प्रति विशेष प्यार दिखा सकता है। कुछ लोगों द्वारा नई कार खरीदे जाने की संभावना है। नए जोड़े किसी रोमांचक यात्रा पर निकल सकते हैं। आप अपनी प्रॉपर्टी को मोटे दाम के साथ किराए पर देने में सफल रहेंगे। कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हरा
 
धनु
 
शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपना रास्ता बनाने में सफल हो सकते हैं। पदोन्नति के साथ तबादला संभव है। वरिष्ठ लोग एक आकर्षक सौदा के लिए आप पर भरोसा कर सकते है। यदि आपको लगता है कि कोई आपको समझ नहीं पा रहा है तो आप खुद को एक अलग नजरिए के साथ पेश कर सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा या प्रशिक्षण में निवेश अपने तरफ से पूर्ण आश्वस्त होने के बाद ही करें, भले ही वो सलाह किसी वित्तीय विशेषज्ञ द्वारा क्यों न दी गई हो। प्रेमी से मिलने के लिए इस कदर आतुर होने की संभावना है कि आप कॉलेज या ऑफिस छोड़ कर भाग सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
मकर
 
परिस्थिति आपको अपने उद्देश्य से डगमगा सकता है लेकिन आप दृढ़ता के साथ डटे रह सकते हैं। कोई आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप अपनी चालाकी से उसका मकसद पूरा नहीं होने देंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर हाल में आपने जो करना शुरू किया है, उसमें बेहतर परिणाम की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में लगे थे उन्हें बहुत ही सुनहरा मौका मिलने के संकेत हैं। आप खुद को ऊर्जावान और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
 
कुंभ
 
आपके शैक्षणिक प्रयासों में कोई आपकी मदद कर सकता है। आपको अपने क्षेत्र के बारे में जो भी जानकारी हो लेकिन आप अपने कम्युनिकेशन स्किल की बदौलत अच्छा कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दी करने से बचें। आप में से कुछ लोगों को किसी सेलिब्रिटी से मिलने का मौका मिल सकता है। किसी के साथ मुलाकात रोमांचक प्यार में बदलने की संभावना है। अस्पताल में भर्ती लोगों को जल्दी ही छोड़े जाने के संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर चिंता हो सकती है, लेकिन ये तात्कालिक साबित होगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : फिरोजा
 
मीन
 
किसी बचपन के मित्र के साथ मुलाकात की संभावना है। आपको खुशी और गम दोनों भावनाओं का एहसास होना संभव है। जीवनसाथी की किसी आदत से आपको चिढ़ हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर यदि आप सबकुछ ठीक तरह से करना चाहते हैं, तो आपको अपने काम को लेकर लय में आना होगा। जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहे थे उन्हें थोड़ी निराशा हो सकती है। तनाव से मुक्त होने के लिए ऑउटडोर खेल का सहारा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का हरा

 
 
ये भी पढ़ें
मेष- सुनहरा मौका मिलने के संकेत