बुधवार, 17 दिसंबर 2025
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 6 zodiac signs will benefit on Diwali
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (16:07 IST)

Diwali rashifal 2025: दिवाली पर बन रहा है वैभव लक्ष्मी योग, 6 राशियों के यहां धन की होगी बरसात

6 zodiac signs will benefit on Diwali
Diwali rashifal 2025: इस बार दिवाली 20 अक्टूबर 2025 सोमवार को मनाई जा रही है। इस बाद दिवाली पर वैभव लक्ष्मी योग के साथ ही अन्य कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 6 राशियों के मालामाल होने के चांस हैं। दिवाली पर बनने वाले शुभ योगों के कारण कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। जल्दी से चेक करें कहीं आपकी राशि छूट तो नहीं गई।
 
दिवाली पर बनने वाले प्रमुख शुभ योग (2025 के अनुसार):
1. त्रिग्रही योग: सूर्य, बुध और मंगल का तुला राशि में एक साथ आना त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहा है।
2. वैभव लक्ष्मी राजयोग/महालक्ष्मी राजयोग: कन्या राशि में शुक्र और चंद्र की युति से बनने वाला योग। चंद्रमा (वैभव के कारक) और शुक्र (लक्ष्मी के प्रतीक)।
3. अन्य शुभ योग: जैसे सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य, बृहस्पति के कर्क में होने से हंस पंच महापुरुष राजयोग, आदि बन रहे हैं। 
 
1. मेष (Aries): वैभव लक्ष्मी राजयोग आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, कारोबारियों को बड़ा फायदा, नौकरी में प्रमोशन के अवसर।
 
2. सिंह (Leo): वैभव लक्ष्मी राजयोग, पंचांक योग धन का प्रवाह बढ़ेगा, बड़ा निवेश लाभ देगा, पेशेवर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां, प्रमोशन और मान-सम्मान, नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग।
 
3. कन्या (Virgo): वैभव लक्ष्मी राजयोग आकस्मिक धन लाभ, निवेश से लाभ, आय के नए स्रोत बनेंगे, कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर, दांपत्य जीवन में मधुरता।
 
4. तुला (Libra): त्रिग्रही योग (लग्न भाव में) आत्मविश्वास में वृद्धि, मान-सम्मान की प्राप्ति, रुके हुए काम पूरे होना, अविवाहितों के लिए विवाह के योग, सेहत में सुधार।
 
5. धनु (Sagittarius): त्रिग्रही योग (लाभ स्थान पर) आय और वित्तीय स्थिति में सुधार, कारोबार में तरक्की, पुराने अटके प्रोजेक्ट पूरे होना, सरकारी नौकरी की तैयारी में सफलता।
 
6. मकर (Capricorn): त्रिग्रही योग (कर्म भाव में), महालक्ष्मी राजयोग करियर और काम-काज में तरक्की, नौकरी में सफलता/मनचाहा ट्रांसफर, व्यवसाय में विस्तार और नए अवसर, पिता का सहयोग।
 
यह दिवाली मुख्य रूप से तुला, मकर, मेष, सिंह, धनु और कन्या राशि वालों के लिए धन, करियर और व्यक्तिगत जीवन के मामले में अत्यंत शुभ रहने की संभावना है।