बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 13 September ka Rashifal
Written By

रविवार, 13 सितंबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे रोमांस के अवसर

रविवार, 13 सितंबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेंगे रोमांस के अवसर - 13 September ka Rashifal
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बहस में न पड़ें। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह की शारीरिक पीड़ा की आशंका है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। भागदौड़ रहेगी। आय बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह से धनहानि की आशंका है। सावधान रहें। थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। लोगों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सिद्धि होगी। आय होगी। निवेश लाभदायक रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने की इच्छा पूर्ण होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूली के लिए शुभ समय है, प्रयास करें। सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : कमजोर तबके के लोगों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम मिलेंगे। काफी समय से अटके काम पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। निवेश में जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। अड़ियलपना हानि देगा। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढेंगी। आय बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में मनोनुकूल स्थिति रहेगी। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी। घरेलू कार्यों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी।

ये भी पढ़ें
Shri Krishna 12 Sept Episode 133 : पौंड्रक करता है नकली हनुमान का आह्वान