1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. shukrawar Friday ke Totke

शुक्रवार को कर लीजिए मां लक्ष्मी को इतना प्रसन्न कि दिवाली तक आप हो जाएं बहुत धनवान

शुक्रवार के दिन
सप्ताह के कुछ खास उपायों के साथ एक बार फिर हम आपके सामने हाजिर हैं और इस बार आपको बताएंगे शुक्रवार को किए जाने वाले उपाय आपके सुखी जीवन के लिए। तो आइए जानते हैं पहला उपाय। 
 
1. सुबह स्नान कर मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्र के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल फूल चढ़ाएं, इससे घर में समृद्धि आती है।
 
2. अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो आप शुक्रवार के दिन गाय का पीला घी किसी मंदिर में दान करें, इससे शुक्र को बल मिलेगा 
 
3. अगर पति-पत्नी में तनाव रहता हो तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।
 
4. अगर आपके किसी काम में अवरोध आ रहे हैं तो शु्क्रवार के दिन काली चींटियों को शकर डालें, इससे हर बाधा दूर होगी।
 
5. शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय हैं। इस उपाय को करने से धनलाभ के योग बनते हैं
 
6. संतान संबंधी विघ्‍न होने पर शुक्रवार के दिन गजलक्ष्मी मां की उपासना करें, धन-संपत्ति और संतान दोनों की प्राप्ति होती है।
 
निश्चित रूप से ये सभी उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। 

अगला लेख
एक छोटा सा ताला खोल सकता है आपकी बंद किस्मत को... शुक्रवार को कर डालें इस प्रयोग को