• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Shri Ram ke Jap Mantra
Written By

एक्जाम में सफलता दिलाएंगे प्रभु श्रीराम के अचूक मंत्र

Shri Ram ke Mantra
परीक्षा में सफलता दिलाएंगे निम्न मंत्र
 
- आचार्य संजय
 


 
किसी भी कक्षा की परीक्षा या प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए इन अचूक मंत्रों का पाठ करने से सफलता की संभावना बेहद प्रबल हो जाती हैं। 
 
यह मंत्र दिलाएगा आपको परीक्षा में सफलता :-
 
जेहि पर कृपा करहिं जन जानि।
कवि उर अजिर नचावहिं वानी॥
मोरि सुधारहिं सो सब भांति।
जासु कृपा नहिं कृपा अघाति॥
 
आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पढ़ें निम्न मंत्र
 
प्रभु श्रीराम का स्मरण करने मात्र से बड़ी-बड़ी कठिनाइयां पार हो जाती है। पढ़ाई में सफलता और आत्मविश्वास के लिए फिर इस मंत्र का 108 बार जप करें : -
 
गुरु गृह पढ़न गए रघुराई।
अलप काल विद्या सब पाई॥ 

स्नान कर प्रात:काल में स्वच्छ और शुद्ध आसान पर बैठकर भगवान राम का चित्र स्थापित करें। उन्हें चंदन लगाकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।