सम्बंधित जानकारी
- जहां शनिदेव को श्रीकृष्ण ने दिए थे कोयल के रूप में दर्शन
- Shani Amavasya 2021 : शनि अमावस्या पर नदी स्नान का महत्व
- Shani Amavasya 2021 : शनि अमावस्या कब है, क्या करें उस दिन, जानिए
- Shani Amavasya 2021: कर लें ये 5 उपाय तो शनि पीड़ा से मिलेगी मुक्ति
- sade sati : साढ़े साती चल रही है और 10 बातें घटित हो तो समझो शनिदेव नाराज हैं आपसे
इन 10 उपायों से मिलेगी शनिदेव की कृपा, shani amavasya पर अवश्य आजमाएं
shani ke upay
हम सभी चाहते हैं कि शनि देव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव रहें प्रसन्न...। पढ़ें 10 खास काम की बातें-
1. शनिवार को तेल मालिश कर नहाना चाहिए।
2. शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
3. असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
4. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: शनिवार को लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए।
5. शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में
वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है।
6. लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके।
7. शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें।
8. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
9. शनि संबंधी कथा पढ़ें।
10. शनि मंदिर में बैठकर 'ॐ शं शनिश्चराय नम:' का जाप करना चाहिए।
