हरतालिका तीज पर पढ़ें शिव-पार्वती के ये 13 पौराणिक मंत्र, प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का आशीष। Hartalika Teej 13 mantra
पौराणिक धर्म शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज सौभाग्यवती महिलाओं का पौराणिक और पारंपरिक व्रत है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का मिलन हुआ था।
प्रस्तुत है विशेष मंत्र जो भगवान शिव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए बोले जाते हैं...
भगवान शिव को प्रसन्न करने के मंत्र
* ॐ नम: शिवाय।
* ॐ हराय नम:।
* ॐ महेश्वराय नम:।
* ॐ शम्भवे नम:।
* ॐ शूलपाणये नम:।
* ॐ पिनाकवृषे नम:।
* ॐ पशुपतये नम:।
मां पार्वती को प्रसन्न करने के मंत्र
* ॐ शिवाये नम:।
* ॐ उमाये नम:।
* ॐ पार्वत्यै नम:।
* ॐ जगद्धात्रयै नम:।
* ॐ जगत्प्रतिष्ठायै नम:।
* ॐ शांतिरूपिण्यै नम:।
