ramcharitmanas
Sun, 9 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. marriage upay in hindi

गुरुवार विशेष : शादी नहीं हो रही है तो यह 5 उपाय आजमा कर देखें

गुरुवार विशेष
बढ़ती उम्र तक शादी ना हो पाना कई बार डिप्रेशन का कारण भी बनता है। हालांकि समाज अब बदल रहा है शादी अब अनिवार्यता नहीं रही लेकिन जो लोग विवाह करना चाहते हैं लेकिन योग नहीं बन रहे हैं, रूकावटें आ रही हैं उनके लिए प्रस्तुत है गुरुवार के विशेष उपाय  : 
 
 
1. विवाह योग्य युवक व यु‍वतियां शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है। 
 
2. ऎसे व्यक्ति को सदैव शरीर पर कोई भी एक पीला वस्त्र धारण करके रखना चाहिए। विशेषकर गुरुवार के दिन पीला रूमाल साथ में रखें। 
 
3. विवाह के इच्छुक व्यक्ति को कभी भी वृ्द्धों का अपमान नहीं करना चाहिए। गुरुवार के दिन घर के बुजुर्ग को उपहार लाकर दें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा और जल्द विवाह के योग बनेंगे। 
 
4 . शीघ्र विवाह की कामना हों उन्हें गुरुवार को गाय को दो आटे के पेडे पर थोडी हल्दी लगाकर खिलाना चाहिए। थोड़ा सा गुड व चने की भीगी दाल का भोग गाय को लगाना शुभ होता है। 
 
5. यह प्रयोग शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से आरंभ करें। इस प्रयोग में गुरुवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई, हरी ईलायची का जोडा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ  केले के वृ्क्ष में जल अर्पित करना चाहिए। यह प्रयोग लगातार तीन गुरुवार को करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें
दुर्घटनाओं से बचने के 10 आसान उपाय, आप भी आजमाएं...