1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Mangalwar totke

मंगलवार के टोटके देंगे आपको अपार धन-दौलत और सुख-संपदा

Mangalwar totke
मंगलवार का दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम दिन है। इस दिन मंगल देव, हनुमानजी और गणेशजी की पूजा के लिए भी शुभ माना गया है। प्रस्तुत है आज किए जाने वाले आसान उपाय एवं टोटके, जो मन की शांति के साथ धन संपदा, सुख-वैभव देने के लिए भी हर तरह से उत्तम हैं। 
 
मंगलवार का दान- लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल पुष्प, शेर, मृगछाला, लाल मूंगा, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल पत्थर। 
 
आजमाएं ये टोटके... 
 
* मंगलवार को हनुमान मंदिर या गणेश मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है। 
 
* मन की शांति के लिए 5 लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे। 
 
* इस दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है।
 
* मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर या गणेश मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। 5 मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। 
 
* मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है। 
 
अगला लेख
मंगलवार को बजरंगबली के किस उपाय से मिलता है क्या लाभ, पढ़ें 10 बातें