1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Hariyali Amavasya UPAY

हरियाली अमावस्या का सरल उपाय : भगवान शिव को लगाएं खीर और मालपूए का भोग, मिलेगा मनचाहा वरदान

हरियाली अमावस्या का सरल उपाय
1 अगस्त 2019 को सावन की पवित्र अमावस्या है। सावन और अमावस्या के योग में पूजा-अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 
 
इस दिन भगवान शिव को खीर और मालपूए का भोग लगाए जाने का रिवाज है। इसलिए घर में विशेष खीर-मालपूए बनाएं और भोग लगाएं। स्वयं भी खाएं और अधिक से अधिक लोगों को खिलाएं। यह सबसे सटीक उपाय है हरियाली अमावस्या का। 
 
इस दिन चीटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाना शुभ माना जाता है।
 
इस दिन गेंहू और ज्वार की धानी खाने-खिलाने के साथ झुला झुलने का महत्व है। 
 
शाम को गाय के घी का 1  दीपक लगाएं। बत्ती में रुई का इस्तेमाल न करके लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें और इसमें थोड़ी सी केसर डालें। फिर इसे घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी और महालक्ष्मी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
अगला लेख
भूखे रहने के फायदे जानकर हफ्ते में एक दिन आप भी खाना छोड़ देंगे