1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. ganga mata Mantra

सबसे शक्तिशाली है मां गंगा का यह एक पवित्र मंत्र, अवश्य पढ़ें...। Ganga Mantra

ganga mata Mantra
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गंगा लोगों के पापों का क्षय करके उन्हें जीवन मृत्यु के चक्कर से बाहर निकाल कर मोक्ष प्रदान करती है। जीवन में मनचाही सफलता पाने के लिए रोजमर्रा कई उपाय किए जाते हैं। गंगा में स्नान करते समय सभी पापों की क्षमा मांगने तथा मुक्ति प्राप्ति के लिए गंगा माता के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
 
पाठकों के लिए प्रस्तुत है एक सरल उपाय। अत: नित्यकर्म से निवृत्त हो जाने के पश्चात स्नान करते समय इस मंत्र का स्मरण अवश्य करें :- 
 
गंगा स्नान का मंत्र
 
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
 
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

यह एक पवित्रतम और चमत्कारिक मंत्र है, जो आपको हर कार्य में सफलता प्रदान करेगा।

 
अगला लेख
करोड़ों खर्च लेकिन फिर भी गंगा मैली की मैली, कौन है गुनाहगार...