सम्बंधित जानकारी
- Astrology Tips For Money : मात्र 3 शुक्रवार को जपें ये मंत्र और बन जाएंगे अमीर
- friday remedies : ऋण से मुक्ति दिलाएगा शुक्रवार का 1 आसान उपाय
- गणपति अथर्वशीर्ष : आपकी किस्मत बदल देगा श्री गणेश का यह पवित्र पाठ
- बुधवार व्रत करने से मिलते हैं ये 6 फल, आप भी जानिए
- उल्लू का दिखना या आवाज सुनना, जानिए भविष्य के 12 संकेत
आज पढ़ें श्री गणेश के चमत्कारी 12 नाम, खुल जाएगा भाग्य
हिन्दू धर्म के 5 प्रमुख देवों में श्री गणेश जी का नाम शामिल है। अत: किसी भी चतुर्थी पर यानी विनायक चतुर्थी हो या संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश आराधना का विशेष महत्व माना गया है। इतना ही नहीं बुधवार और खास कर गुरुवार के दिन श्रीगणेश की आराधना का विशेष फल मिलता है। पौराणिक शास्त्रों में गणेश जी के 12 प्रसिद्ध नाम बताए गए हैं जिनका सुमिरन करने से हर बाधा व संकट का अंत होता है।
हर दिन इन नामों का स्मरण करने वाले व्यक्ति के जीवन में परेशानियां नहीं आती है। अगर रोज ये नाम नहीं भी पढ़ पा रहे हैं तो खास तौर पर गणेश चतुर्थी और बुधवार के दिन इन नामों का स्मरण अवश्य किया जाना चाहिए :-
आइए हम भी जानें और जपें श्री गणेश के 12 चमत्कारी नाम-
1. सुमुख,
2. एकदंत,
3. कपिल,
4. गजकर्ण,
5. लंबोदर,
6. विकट,
7. विघ्नविनाशक,
8. विनायक,
9. धूम्रकेतु,
10. गणाध्यक्ष,
11. भालचन्द्र,
12. गजानन।
