सम्बंधित जानकारी
- सर्वत्र विजय, धन, काम, सुख और आरोग्यता देते हैं शनिदेव, ऐसे करें प्रसन्न
- कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न, पढ़ें सरल उपाय और विशेष मंत्र...
- बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो आजमाएं 2 उपाय, 3 मंत्र
- सूर्य देवता के इन मंत्रों में है दिव्य शक्ति, ऐसे दें अर्घ्य...
- काले तिल के 6 उपाय, दुर्भाग्य को दूर भगाए
मनोवांछित फल देते हैं मां दुर्गा के 32 नाम, अवश्य पढ़ें...
* मां भगवती के 32 नाम, जपने से पूरे होंगे सारे काम
वर्षभर में आने वाली किसी भी नवरात्रि में अथवा प्रतिदिन श्री दुर्गा माता, भगवती की उपासना करने से हर व्यक्ति को मन इच्छित फल प्राप्त होते हैं।
जब दानव महिषासुर के वध से प्रसन्न और निर्भय हो गए त्रिदेवों सहित देवताओं ने प्रसन्न भगवती से ('हे देवी! यदि वह उपाय गोपनीय हो तब भी कृपा कर हमें कहें') ऐसे किसी अमोघ उपाय की याचना की, जो सरल हो और कठिन से कठिन विपत्ति से छुड़ाने वाला हो, तब मां दुर्गा ने उनके अतिप्रिय इन 32 नामों को जपने का रहस्य समझाया था।
इस तरह जपें दुर्गा के पावन नाम-
देहशुद्धि के बाद कुश या कंबल के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके घी के दीपक के सामने इन नामों की 5, 11 या 21 माला 9 दिन करनी है और जगतमाता से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की याचना करनी है।
मां दुर्गा/भगवती के 32 नाम
1. ॐ दुर्गा,
2. दुर्गतिशमनी,
3. दुर्गाद्विनिवारिणी,
4. दुर्गमच्छेदनी,
5. दुर्गसाधिनी,
6. दुर्गनाशिनी,
7. दुर्गतोद्धारिणी,
8. दुर्गनिहन्त्री
9. दुर्गमापहा,
10. दुर्गमज्ञानदा,
11. दुर्गदैत्यलोकदवानला,
12. दुर्गमा,
13. दुर्गमालोका,
14. दुर्गमात्मस्वरुपिणी,
15. दुर्गमार्गप्रदा,
16. दुर्गम विद्या,
17. दुर्गमाश्रिता,
18. दुर्गमज्ञान संस्थाना,
19. दुर्गमध्यान भासिनी,
20. दुर्गमोहा,
21. दुर्गमगा,
22. दुर्गमार्थस्वरुपिणी,
23. दुर्गमासुर संहंत्रि,
24. दुर्गमायुध धारिणी,
25. दुर्गमांगी,
26. दुर्गमता,
27. दुर्गम्या,
28. दुर्गमेश्वरी,
29. दुर्गभीमा,
30. दुर्गभामा,
31. दुर्गमो,
32. दुर्गोद्धारिणी।
कोई भी व्यक्ति परेशानी या कठिनाई के समय में इन 32 नामों का उच्चारण करता है, तो क्षण भर में सभी दुख दूर हो जाते है और वो आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।
