ramcharitmanas
Thu, 17 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. chandra ke upay

चन्द्र देव को कैसे मनाएं, पढ़ें 9 सरलतम उपाय...

chandra ke upay
चंद्र देव को प्रत्यक्ष भगवान माना जाता है। अमावस्या को छोड़कर चंद्र देव अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर साक्षात दर्शन देते हैं। सोमवार चंद्रदेव का दिन है। चंद्रमा को मनाने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए निम्न 9 सरलतम उपाय करना चाहिए...। 


 

* प्रतिदिन माता के पैर छूना।
 
* शिव की भक्ति। सोमवार का व्रत।
 
* पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।
 
* चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए।
 
* मोती धारण करना।
 
* दो मोती या दो चांदी के टुकड़े लेकर एक टुकड़ा पानी में बहा दें तथा दूसरे को अपने पास रखें।
 
* कुंडली के छठे भाव में चन्द्र हो तो दूध या पानी का दान करना मना है।
 
* सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, दक्षिणा के साथ दान करना और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होता है।
 
* यदि चन्द्र 12वां हो तो धर्मात्मा या साधु को भोजन न कराएं और न ही दूध पिलाएं।
 
नोट : इनमें से कुछ उपाय विपरीत फल देने वाले भी हो सकते हैं। कुंडली की पूरी जांच किए बगैर उपाय नहीं करना चाहिए। किसी विशेषज्ञ को कुंडली दिखाकर ही उपाय करें।

 
ये भी पढ़ें
ना करें चन्द्र देव को नाराज, हो सकती हैं यह बीमारियां...