Daily Horoscope
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 21 names of mangal grah

जानिए मंगल ग्रह के 21 कल्याणकारी नाम

21 names of mangal grah
* इन 21 मंगलकारी नामों से करें मंगल देवता का पूजन...
 
जीवन के हर क्षेत्र में मंगलकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन, शनिवार अथवा  मंगलवार के दिन विशेष तौर पर मंगल ग्रह/ देवता के निम्न नामों का उच्चारण करना  चाहिए।

हमारे पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन  किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी  उल्लेख किया गया है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं मंगल देवता के 21 मंगलकारी नाम..,  अवश्य पढ़ें...
इन नामों से करें मंगल देवता का पूजन...
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने  की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी  परिणाम मिलते हैं। 
 
-आर.के.