Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 21 names of mangal grah

जीवन को मंगलमयी बनाते हैं मंगल के यह 21 नाम

मंगल के 21 नाम
मंगलमयी जीवन के लिए शुभ हैं मंगल के यह 21 नाम
 
पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी उल्लेख किया गया है। प्रतिदिन अथवा मंगलवार को विशेष तौर पर इन नामों का उच्चारण करने पर जीवन में मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। 
मंगल के नाम - 
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी परिणाम मिलते हैं।