Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 21 names of mangal dev

मंगलमयी असर करते हैं मंगल के 21 शुभ नाम

मंगल के 21 शुभ नाम
मंगल के 21 शुभ नाम, देते हैं मंगलमयी परिणाम 
 
पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी उल्लेख किया गया है। प्रतिदिन अथवा मंगलवार को विशेष तौर पर इन नामों का उच्चारण करने पर जीवन में मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। 
 
मंगल के नाम - 
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। 

ये भी पढ़ें
धन की कमी से ऐसे निपटें राशि अनुसार अपनाएं सरल उपाय