बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  6. धन प्राप्ति का चमत्कारिक लक्ष्मी मंत्र...
Written By WD

धन प्राप्ति का चमत्कारिक लक्ष्मी मंत्र...

लक्ष्मी को मनाएं, पैसा कमाएं

धन का मंत्र
आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्रवार से यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें।

प्रत्येक दिन नित्य क्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। निम्न मंत्र का मात्र 108 बार जप करें।

* चमत्कारिक लक्ष्मी मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:

* तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आपकी आर्थिक परेशानी खत्म होगी।

शेष भाग अगले पेज पर...



FILE


* हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें।

* हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शक्कर का किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।

एस्ट्रो टिप्स : जब भी कोई रत्न पूजन करके धारण करें, उसी समय उस रत्न से संबंधित सामग्री का दान करना चाहिए। इससे रत्न संबंधी ग्रह की शुभता बढ़ती है।

विशेष : अगर यह प्रयोग शुक्ल पक्ष से शुरू किया जाए तो अति उत्तम होगा।

(वेबदुनिया डेस्क)