सम्बंधित जानकारी
- Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल
- Vrishabh Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा जनवरी माह 2022 का भविष्यफल
- Mesh Rashi 2022 : मेष राशि का कैसा रहेगा जनवरी 2022 का भविष्यफल
- Surya Grahan : इन राशियों पर होगा ग्रहण का बुरा प्रभाव, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं
- Meen Rashi 2022 : मीन राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक का हाल
मंगल के बाद सूर्य, बुध और शुक्र बदलेंगे अपना घर, जानिए किन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Planet Transit : इस माह में मंगल ग्रह के परिवर्तन के बाद सूर्य, बुध और शुक्र का भी परिवर्तन होगा जिसका प्रभाव अगले वर्ष 2022 तक रहेगा। ऐसे में सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा परंतु कुछ राशियां ( Zodiac Signs Astrology ) ऐसी हैं जिनकी इस परिवर्तन से किस्मत चमक जाएगी। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो इन राशियों में नहीं है शामिल।
मंगल के बाद सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर :
1. मंगल ( Mars Zodiac Changes ) : 5 दिसंबर 2021 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 5 दिसंबर 2021 को सुबह 5:01 बजे से 4 जनवरी 2022, सुबह 4:52 बजे तक रहेगा।
2. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
3. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 10 दिसंबर 2021 को बुध का वृश्चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध का धनु राशि में गोचर 10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 29 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे तक रहेगा।
4. सूर्य ( Sun Zodiac Changes ) : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य वृश्चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2021 को सुबह 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक गोचर रहेगा।सूर्य के धनु में जाने से एक बार फिर बुधादित्य योग बनेगा।
5. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही मार्गी से वक्री हो जाएंगे। शुक्र की वक्री चाल 29 जनवरी 2022 दोपहर 01:00 बजे तक रहेगी और उसके बाद यह मार्गी हो जाएंगे।
6. बुध ( Mercury Zodiac Changes ) : 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर 29 दिसंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर मकर राशि में होगा।
7. शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर 30 दिसंबर को सुबह 9:57 बजे धनु राशि में होगा।
इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत :
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशस्त्री कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।
2. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
3. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। करियर और कारोबार के लिए भी यह समय उत्तम है, परंतु परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
4. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।
5. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।
