1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Guru Shukra ki yuti gaj laxmi yog

Guru Shukra ki yuti: 12 साल बाद मेष राशि में बना गजलक्ष्मी राजयोग योग, 4 राशियों को मिलेगा गजब का लाभ

Gaj laxmi
Gaj laxmi Rajyog: शुक्र ग्रह ने 25 अप्रैल 2024 को मेष राशि में गोचर था। मेष राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विरामान हैं। मेष में शुक्र और बृहस्पति की युति के चलते गज लक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मंगल की राशि मेष राशि में यह योग करीब 12 साल बाद बना है। इसी के साथ ही इस राशि में सूर्य के विराजमान होने से शुक्रादित्य योग और गुरु आदित्य योग का निर्माण भी हुआ है। गजलक्ष्मी योग के चलते 4 राशियों को बहुत लाभ होने वाला है।
 
गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?
ऐश्वर्य और धन के कारक ग्रह शुक्र और भाग्य, सुख एवं ज्ञान के कारण बृहस्पति ग्रह जब केंद्र भाव यानी प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में विराजमान हो तो गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है।
 
1. मेष राशि : मेष राशि में ही यह योग बना है जिसके चलते नौकरीपेशा जातकों की के लिए यह बहुत फायदेमंद है। पदोन्नति या वेतनवृद्धि करीब करीब तय है। सुख और समृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को गजब का लाभ होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
2. कर्क राशि : आपकी राशि के कर्म के 10वें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसे कार्यक्षेत्र में आपकी चौगुनी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के नए सोर्स डेवलप होंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा और परिवार में सुखद माहौल रहेगा। 
 
3. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बना यह योग भाग्य को बलवान बनाकर लाभ देगा। इस योग के कारण विशेष धन लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में किसी भी प्रकार की बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
 
4. कुंभ राशि : आपकी राशि के तीसरे यानी पराक्रम भाव में यह योग बना है। इससे भाग्य और भाई बहनों का साथ मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख एवं शांति के माहौल के चलते धन-धान्य में वृद्धि होगी। सभी की सेहत में सुधार होगा।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय और शुभ मुहूर्त जानिए