• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Budh ka singh rashi me vakri gochar 2023
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 अगस्त 2023 (19:07 IST)

बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री, 5 राशियों को नौकरी और व्यापार में नहीं बरतना चाहिए लापरवाही

budh in singh
Budh vakri in singh: बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। 5 राशियों पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। बुद्धि, सीखने की क्षमता, सजगता, भाषण, वाणी और भाषा को बुध ग्रह प्रभावित करते हैं, जिसके चलते कॉमर्स, बैंकिंग, शिक्षा, संचार, लेखन, हास्य और मीडिया के क्षेत्र में हलचल मचती है।
 
1. मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके पांचवें भाव में वक्री हुए हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। असुरक्षा की भावना से ग्रस्त रहेंगे। नौकरी या करियर में सावधानी से काम लेना होगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
 
2. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब बुध का सिंह राशि में वक्री गोचर आपके दसवें भाव हुआ है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा जेलना पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रिश्तों को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
 
3. मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में वक्री गोचर आपके आठवें भाव में हुआ है। हर कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में सावधानी से कार्य करें। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ जाएंगे और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। रिश्ते और सेहत पर ध्यान दें।
 
4. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में वक्री गोचर आपके सातवें भाव में हो गया है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलती नजर नहीं आएगी। नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्तों से परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापारी हैं तो मुनाफा की आशा अभी न करें क्योंकि धन हानि होने की संभावना है। बुध आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखें क्योंकि उससे रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
5. मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में वक्री गोचर आपके छठे भाव में हुआ है। आपको इस दौरान अधिक तनाव रहेगा। सेहत संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। नौकरी में कार्य को लेकर दबाव रहेगा। गलती करने से बचें। व्यापारी हैं तो औसत लाभ ही कमा पाएंगे। रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आसानी से सफलता प्राप्त करना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें
भारत में धरती के नीचे बहती है ये नदी, इसका रहस्य जानकर चौंक जाएंगे