1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shukra Budh ka singh rashi me parivartan 2023

Astrology : शुक्र और बुध की युति से किन राशियों की होगी पदोन्नति, जानें

shukra grah
Shukra budh ki yuti : 25 जुलाई को बुध ग्रह ने सिंह राशि में गोचर किया है जहां 7 जुलाई से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। दोनों की युति के चलते लक्ष्मी नारायण योग बना है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इन राशियों की करियर में उन्नति और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं है शामिल।
 
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए बुध पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। नौकरी और करियर में आपको बेतहतर अवसर प्रा्त होंगे। आपकी वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। व्यापारी हैं तो उच्च धन लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। अधिक धन संचय करने और अधिक बचत करने में सफल होंगे। 
 
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्याहरवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर प्रथम भाव में होगा। करियर शानदार रहेगा और व्यापारी हैं तो लाभ कमाने में सफल होंगे। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। 
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए बुध नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। इस भाव के कारण धन लाभ होगा और लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। बुध ग्यारहवें भाव से आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप आप उच्च धन लाभ अर्जित करेंगे। 
 
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके नौवें भाव में होगा। भाग्य के सहारे आप करियर और नौकरी में प्रगति करते जाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सफल होंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।
अगला लेख
27 जुलाई 2023: इन 4 राशियों को रखना होगा सेहत का ध्यान, पढ़ें 12 राशियां