सम्बंधित जानकारी
- सोमवार, 16 मई 2022: वैशाख पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का संयोग आज, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल
- Weekly Horoscope 2022: नया सप्ताह क्या लेकर आ रहा है 12 राशियों के लिए, जानें किसका चमकेगा भाग्य का सितारा
- 15 मई 2022, रविवार: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
- गुरु ग्रह है इस वक्त मीन में, 2025 तक मिलेगा इसका फायदा, जानिए ऐसा क्यों, आपकी राशि का क्या होगा हाल
- दैनिक राशिफल 14 मई, शनिवार: किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशि (पढ़ें 12 राशियां)
बुध ग्रह कब तक है वक्री, किन राशियों को कर रहे हैं प्रभावित, बुध के वक्री काल में क्या करें, किन बातों से बचें
Budh grah ka vrishabha rashi parivartan 2022 : 25 अप्रैल 2022 से बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जहां अब वह 10 मई को शाम 5:16 बजे से इसी राशि में वक्री चाल चल रहा है। बुध ग्रह का 6 राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
कब तक रहेगा वक्री : बुध ग्रह इसी राशि में वक्री रहते हुए अस्त और उदय होगा और फिर 3 जून, 2022 को मार्गी हो जाएगा।
किन राशियों को कर रहे हैं प्रभावित : मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक पर नकारात्मक प्रभाव। धनु और कुंभ पर मिलाजुला असर और वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन पर सकारात्मक प्रभाव रहेगा।
Mercury transit in Capricorn
बुध के वक्री काल में क्या करें :
1. इस काल में माता दुर्गा की पूजा करें।
2. बुध ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करने से पीड़ा में कमी आ सकती है।
3. गाय को हरा चारा, हरी भाजी खिलाएं।
4. तुलसी में जल अर्पित करें।
5. गणेशजी को लड्डुओं का भोग लगाएं।
6. रात को पानी को सिरहाने रखकर सुबह पीपल में अर्पित करें।
7. अनाथ या गरीबों को सहायता करें।
किन बातों से बचें :
1. झूठ न बोलें।
2. शराब, अंडा, मछली, मांसाहार आदि से परहेज करें।
3. पराई स्त्री के बारे में बुरा न सोचे।
4. बहन, बेटी, बुआ का अपमान न करें।
5. तंत्र-मंत्र, टोने आदि करने से दूर रहें।
6. मुंह, नाक और दांत को गंदा न रखें।
7. गंदी और कड़वी भाषा का प्रयोग न करें।
