1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (28.4.2010)

बुधवार, 28 अप्रैल 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख (अधिक मास), पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा सायं 5.49 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन- 1431, मु. मास- जमादि-उल-अव्वल, तारीख- 13, नक्षत्र- स्वाति रात्रि 27.58 पश्चात विशाखा, योग- सिद्धि रात्रि 26.03 पश्चात व्यतीपात। सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- उत्तम।

मुहूर्त- पुरातन कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- अधिक मासीय पूर्णिमा व्रत।

दिशाशूल- उत्तर दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- हरी मिर्च का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- किचन में चूल्हा, गैस या स्टोव के संग पानी नहीं रखना चाहिए।

शुभ समय- प्रातः 8.06-10.11, दिन 3.22-5.17।

सुझाव- यदि महत्वपूर्ण न समझें तो दिन में 3.21 से 4.57 के मध्य शुभ कार्य न करें।