1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (26.2.2010)

आज के मुहूर्त (26.2.2010)

शुक्रवार, 26 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वादशी प्रात: 08.56 पश्चात त्रयोदशी मंगलरात्रि 29.30 पश्चात चतुर्दशी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रबिउल अव्वल, तारीख- 11, नक्षत्र- पुष्‍य रात्रि 11.45 पश्चात आश्लेषा, योग- सौभाग्य दिन 12.42 पश्चात शोभन, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- कर्क राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- होलाष्टक जारी है।

दिन- सामान्य।

दिन का पर्व- प्रदोष व्रत।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- मुद्रा का दान करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- रुई देवस्थान पर अर्पित करें।

शुभ समय- प्रातः 09.01 से 10.36 दिन 01.19 से 2.54 तक।

सुझाव- महत्वपूर्ण न समझें तो दिन में 11.12 से 12.39 के मध्य शुभ कार्य टालें।