आज के मुहूर्त (22.5.2010)
शनिवार, 22 मई 2010
WD
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख, पक्ष- शुक्ल, तिथि- नवमी दिन 01.55 पश्चात दशमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 07, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी सायं 04.29 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- हर्षण रात्रि 08.51 पश्चात वज्र, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश 10.09 पर करेंगे।
दिन- शुभ।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
मुहूर्त- मशीनरी संबंधित कार्य का मुहूर्त।
दिन का पर्व- भा. ज्येष्ठ मासारंभ, श्री जानकी नवमी।
उपयोगी ज्ञान- मुकदमेबाजी अधिक होती हो तो घर के ईशाण कोण में उपासना अवश्य करना चाहिए।
कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल से बने पदार्थ दान करें।
शुभ समय- प्रात: 06.34 से 08.41 दिन 01.10 से 03.12।
सुझाव- हो सके तो दिन 09.04 से 10.43 के मध्य शुभ कार्य न करें।

