1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (22.3.2010)

सोमवार, 22 मार्च 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- सप्तमी मंगलरात्रि 29.09 पश्चात अष्टमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 05, नक्षत्र- रोहिणी दिन 01.21 पश्चात मृगशिरा, योग- आयुष्मान रात्रि 28.23 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- गरज, चन्द्रमा- वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश रात्रि 25.12 पर करेंगे।

दिन- उत्तम।

दिशा शूल- पूर्व दिशा में।

मुहूर्त- पुरातन गृह प्रवेश का मुहूर्त।

दिन का पर्व- भारतीय चैत्र मासारंभ, नवपद पूजा प्रारंभ, शक संवत प्रारंभ।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दुग्ध से बने पदार्थ का दान करें।

उपयोगी ज्ञान- सूर्य के उदय व अस्त होते समय उनके सामने सात परिक्रमा करने से अनिष्‍टों का शमन होता है।

शुभ समय- ‍िदन 11.50 से 1.30 सायं 4.56 से 6.29।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन में 08.01 से 09.31 के मध्य शुभ कार्य न करें।