1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (12.2.2010)

शुक्रवार, 12 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्दशी मंगलरात्रि 29.41पश्चात अमावस्या, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 27, नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा दिन 01.03 पश्चात श्रवण, योग- व्यतिपात रात्रि 26.33 पश्चात वरीयान, सूर्योदयकालीन करण- विष्टि, चन्द्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश रात्रि 25.37 पर करेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- शुभ कार्यों का मुहूर्त।

दिन का पर्व- महाशिवरात्रि, शिव पूजन, बंगला फाल्गुन मासारंभ, रात्रि शिवाभिषेक।

कार्य की अनुकूलता के लिए- शिवालय में दर्शन के लिए जावें।

उपयोगी ज्ञान- दान करते समय दानकर्ता का मुँह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

शुभ समय- प्रातः 01.41 से ‍03.14 सायं 04.40 से 06.37 तक।

सुझाव- महत्वपूर्ण न हो तो दिन 11.16 से 12.40 के मध्य शुभ कार्य टालें।