1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (01.03.2010)

आज के मुहूर्त (01.03.2010)

सोमवार, 1 मार्च 2010

ज्योतिष
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्‍ण, तिथि- प्रतिपदा सायं 06.32 पश्चात द्वितीया, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रबिउल अव्वल, तारीख- 14, नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी दिन 03.05 पश्चात उत्तराफाल्गुनी, योग- धृति रात्रि 08.02 पश्चात शूल, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश रात्रि 08.24 पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

दिन का पर्व- धूलिवंदन, अभ्यंग स्नान, वसंतोत्सवारंभ।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- ईष्‍ट देवी-देवता को रंग-गुलाल अर्पित करें।

सुझाव- संभव हो तो प्रात: 8.16 से 09.44 के मध्य शुभ कार्य टालें।