सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 5 January Muhurat

5 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

January 2020
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त

रविवार, 5 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायण 
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32 
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- पश्चिम 
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मेष
व्रत/मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग 
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:'।
आज का उपाय- जरूरतमंदों को लाल कंबल व गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]