सम्बंधित जानकारी
- क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
- हरतालिका तीज 2019 कब है? जानिए श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि
- हरतालिका तीज 2019 : क्या इस बार 2 दिन मनाई जाएगी तीज, जानिए किस दिन रखें व्रत
- Shri Ganesh Chaturthi 2019 : इस बार गणेश स्थापना कब करें, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त
- कृष्ण का नाम 'कृष्ण' क्यों और किसने रखा, पौराणिक कथा पढ़कर हैरान रह जाएंगे
26 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त। Muhurat 26 August
सोमवार, 26 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- सोमवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी/एकादशी (क्षय तिथि), नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आर्द्रा, योग (सूर्योदयकालीन)- वज्र, करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
शुभ समय- 6.00 से 7.30 तक, 9.00 से 10.30 तक, 3.31 से 6.41 तक।
राहुकाल- प्रात: 7.30 से 9.00 बजे तक।
दिशाशूल- आग्नेय।
योगिनी वास- उत्तर।
गुरु तारा- उदित।
शुक्र तारा- अस्त।
चंद्र स्थिति- मिथुन।
व्रत/मुहूर्त- अजा एकादशी व्रत, पर्युषण पर्व प्रारंभ (जैन)।
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- 'ॐ सौं सोमाय नम:।'
आज का उपाय- मंदिर में मिश्री चढ़ाएं।
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- कृ, घ, ड, छ।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
सम्पर्क : [email protected]
