• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Zodiac Signs Astrology
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जुलाई 2022 (15:15 IST)

चातुर्मास शुरू : 5 राशियां रहें सावधान, 7 को मिलेगा संकट का समाधान

चातुर्मास शुरू : 5 राशियां रहें सावधान, 7 को मिलेगा संकट का समाधान - Zodiac Signs Astrology
Chaturmas 2022: 10 जुलाई 2022 आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो गए हैं। इन चार माह में 5 राशियों को रहना होगा सावधान और 7 राशियों को लिए यह चार माह बहुत ही शुभ रहेंगे। आओ जानते हैं कि आपकी राशि के क्या हाल होंगे।
 
 
5 राशियां रहें सावधान :
 
1. वृषभ राशि : मिलाजुला असर रहेगा। नौकरी में वाद-विवाद से बचना होगा। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
 
2. मिथुन राशि : अचानक लाभ या हानि होने की संभावना। घटना और दुर्घटना से बचें। आर्थिक उथल-पुथल भी रहेगी। हालांकि कर्ज से मुक्त के योग।
 
3. कर्क राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहें। खुद के व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी।
 
4. वृश्‍चिक राशि : भाई बहनों से संबंध में खटास। नौकरी में बदलाव। व्यापारियों को उनके पिछले कार्यों में लाभ। योजना बनाकर काम करें।
 
5. कुंभ राशि: विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग। करियर में वृद्धि, आर्थिक मजबूती। सेहत का रखें ध्यान। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखना होगा। 
7 राशियों को मिलेगा लाभ :
 
1. मेष राशि : नौकरी और व्यापार में भी अच्‍छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक हालात औसत रहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
 
2. सिंह राशि: शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। मुकदमें में जीत होगी। नौकरी में पदोन्नति। व्यापार में समय सामान्य। 
 
3. कन्या राशि: करियर और शिक्षा में सफलता। संतान पक्ष से निराशा। प्रेम संबंधों में विवाद। व्यापार में लाभ और नौकरी में बदलाव की संभावना है।
 
4. तुला राशि : भूमि या भवन खरीदने के योग। नौकरी और करियर में लाभ। व्यापार में भी लाभ। नौकरी में पदोन्नति। माता की सेहत का रखें ध्यान।
 
5. धनु राशि : परिवार से संबंध खराब। आर्थिक हालात मजबूत। रुका हुआ धन होगा प्राप्त। नौकरी और व्यापार में अच्‍छे परिणाम। निवेश से बचें।
 
6. मकर राशि : कार्य के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ जाएगी। नौकरी में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और व्यापार में लाभ होगा। पारिवार में सुख रहेगा।
 
7. मीन राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग। व्यापार में निवेश से लाभ। पारिवार में खुशियां। विद्याथियों करेंगे संघर्ष।
ये भी पढ़ें
चातुर्मास में 13 चीजें कभी नहीं खाएं, हो सकता है गंभीर रोग