1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Zodiac sign astrology 2022

मकर संक्रांति पर किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

zodiac sign Astrology
Surya ka makar rashi me gochar: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में सूर्य का सभी राशियों पर (zodiac sign Astrology) प्रभाव देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों का कैसा होगा सूर्य के मकर राशि में रहने तक का भविष्यफल।
 
 
मेष : सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से आपकी राशि के दसवें भाव में वह गोचर करेगा जो आपके करियर, यश, नौकरी और व्यापार को चमका देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत कर देगा।
 
वृषभ : सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा जो आपके लिए धार्मिक यात्रा के योग बनाएगा। शिक्षा में सफलता देगा और व्यापार में भी अच्छे परिणाम देगा। हालांकि पारिवारिक और सेहत के मोर्चे पर यह प्रतिकूल परिणाम देगा।
 
मिथुन : सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर सेहत की दृष्टि से सही है। बाकी की कोई गारंटी नहीं। नौकरी और व्यपार में परेशानी खड़ी कर सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
 
 
कर्क : सूर्य आपकी राशि के सातवें में गोचर करेगा जो कि दांपत्य जीवन के लिए सही नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा । करियर में सामान्य समय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में जोखिम न उठाएं।
 
सिंह : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। इसे गोचर से शत्रु परास्त होंगे और कर्ज से आपको ‍मुक्ति मिलेगी। नौकरी में यश प्राप्त होगा और व्यपार में उन्नती होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
कन्या : सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। शिक्षा में उन्नती लेकिन करियर, व्यापार और नौकरी में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में संतुलन और स्वास्थ्य ठीक रहेगी।
Makar Sankranti 2022
तुला : सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। पारिवारिक जीवन अच्छे से गुजरेगा। धन की बचत होगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा।
 
वृश्चिक : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। भाई बहनों का समर्थन मिलेगा। करियर में मेहनत करना होगी। नौकरी में यश प्राप्त होगा। सेहत में लाभ मिलेगा। 
 
धनु : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आपको परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। जिम्मेदारी से काम लेना होगा। आप विवाद से दूर रहें और नौकरी तथा व्यापार पर अतिरिक्त ध्यान दें।
 
मकर : सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। आपको करियर में लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध को अच्छा बनाए रखना होगा। वाणी पर संयम रखें और सेहत का ध्यान रखें। 
 
कुंभ : सूर्य आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा। इस अ‍वधि के दौरान जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन : सूर्य आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नती के योग हैं। आपको भी सेहत का ध्यान रखना होगा।
अगला लेख
सूर्य मकर संक्रांति : सूर्य के राशि बदलते ही बदल जाएगी जिंदगी, जानिए अपनी राशि का हाल