सम्बंधित जानकारी
- शुक्र परिवर्तन : 27 फरवरी को रोमांस और कला के ग्रह शुक्र मकर राशि में, क्या होगा 12 राशियों की जिंदगी में
- 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल, 7 राशियों के जीवन में होगी बड़ी हलचल
- मंगल का मकर राशि में परिवर्तन : 26 फरवरी के बाद इन 6 राशियों को रहना होगा बहुत ही सतर्क
- शनि का उदय : राहत मिलेगी 4 राशियों को और संकट में आएगी 8 राशियां
- मंगल राशि परिवर्तन : मकर राशि में लाल ग्रह मंगल, इन 4 राशियों के जीवन में भी होगा मंगल ही मंगल
27 फरवरी से राशि बदलेंगे शुक्रदेव, इन 6 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन
Venus zodiac change 2022
मेष (Aries): शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और नौकरी में वेतनवृद्धि के योग बनाएगा। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ (Taurus): शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
तुला (Libra): शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। व्यवसायिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। हालांकि नौकरी के सिलसिले या व्यापार के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius): शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से पारिवारिक सुख बढ़ने के साथ ही धन समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
मकर (Capricorn) : शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह गोचर बेहद ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सुख और समृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
मीन (Pisces): शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मकता और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। घर परिवार में भी माहौल अच्छा बनेगा। रिश्तों में सुधार होगा।
