शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Rise of saturn
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (13:00 IST)

शनि का उदय : राहत मिलेगी 4 राशियों को और संकट में आएगी 8 राशियां

शनि का उदय : राहत मिलेगी 4 राशियों को और संकट में आएगी 8 राशियां - Rise of saturn
Saturn transit in aquarius 2022: वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है जो 29 अप्रैल 2022 को मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 19 जनवरी को शनि मकर राशि में अस्त हो गए थे जो अब 21 फरवरी को उदय हुए हैं। शनि के उदय के चलते 4 राशियों को राहत मिलेगी जबकि 8 राशियां संकट में रहेगी।
 
 
 
शनि अस्त आरंभ काल : 19 जनवरी 2022, बुधवार 06:57:23 बजे।
शनि अस्त समाप्ति काल : 21 फरवरी 2022, सोमवार 19:51:16 बजे।
 
नोट : हालांकि स्थानीय भेद होने के बारण 22 जनवरी 2022 शुक्रवार को शनिदेव मकर राशि में अस्त हो गए थे जो अब 24 फरवरी 2022 तक अस्त रहेंगे, परंतु उपरोक्त दिनांक अधिक मान्य है।

राहत मिलेगी 4 राशियों को :
 
मेष : शनि ग्रह के उदय होने से कार्यक्षेत्र में आपकी गति पर लगा विराम हट जाएगा और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
 
मिथुन : शनि ग्रह के उदय होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का हर कार्य में साथ मिलेगा। आपकी नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। पहले से ही नौकरी में है तो आपके कार्य की तारीफ होगी। यात्रा पर जाने का योग बनेगा। परिश्रम का फल मिलता रहेगा।
 
तुला : शनि ग्रह के उदय होने से आपको नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होगी और माता पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
 
 
कुंभ : शनि ग्रह के उदय से नौकरी में पदोन्नति के योग और यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी और पूर्व में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा।
 
बाकी की राशियों के जीवन में उतार चढ़वा देखने को मिलेंगे। 
 
Disclaimer : उपरोक्त लेख ज्य‍ोतिष की गोचर मान्यता, प्राचलित धारणा और विभिन्न स्रोत पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पाठकगण किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
महाशिवरात्रि के 10 ज्योतिष उपाय, अथाह धन के लिए जरूर आजमाएं