dharma sangrah

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 (14:49 IST)
Tula Sankranti 2025 celebrations: तुला संक्रांति हिन्दू पंचांग के अनुसार वह दिन होता है जब सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करते हैं। यह संक्रांति हर साल अक्टूबर महीने में आती है और इसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है।

तुला संक्रांति का पर्व सूर्य के कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह समय संतुलन, न्याय, रिश्तों और आत्म-विकास से जुड़ा होता है। मान्यतानुसार तुला संक्रांति का पर्व किसानों, दान-पुण्य, सूर्य पूजा और पितृ तर्पण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, तिल दान, और सूर्य को अर्घ्य देना पुण्यदायी होता है। वर्ष 2025 में तुला संक्रांति 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन किए गए उपायों से जीवन में मनचाहा फल, सुख, समृद्धिल सफलता आदि मिलती है।ALSO READ: Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त
 
इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करके आप इस विशेष तिथि का पूर्ण लाभ और शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं... 
 
मेष राशि (Aries)
 
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और 'रामदूताय नमः' मंत्र का जाप करें।
लाभ: करियर में स्थिरता और मानसिक शांति मिलेगी।
 
वृषभ राशि (Taurus)
 
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और मां लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें।
लाभ: धन और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
 
मिथुन राशि (Gemini)
 
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
लाभ: संतान पक्ष से लाभ और वाणी में मधुरता आएगी।
 
कर्क राशि (Cancer)
 
उपाय: चांदी या सफेद वस्त्र का दान करें। चंद्रमा को कच्चे दूध से अर्घ्य दें।
लाभ: मानसिक तनाव कम होगा और पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा।
 
सिंह राशि (Leo)
 
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
लाभ: मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।ALSO READ: Ahoi Ashtami 2025: इन नियमों के साथ रखें अहोई अष्टमी व्रत, संतान को मिलेगा सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने का आशीर्वाद
 
कन्या राशि (Virgo)
 
उपाय: गौ सेवा करें और गणपति जी को दूर्वा चढ़ाएं।
लाभ: कार्यक्षेत्र में सफलता और रोगों से राहत मिलेगी।
 
तुला राशि (Libra)
 
उपाय: दान-पुण्य करें, विशेषकर कन्याओं को भोजन कराएं।
लाभ: आत्मबल बढ़ेगा और अटके काम बनने लगेंगे।
 
वृश्चिक राशि (Scorpio)
 
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
लाभ: क्रोध पर नियंत्रण और निर्णय शक्ति में सुधार।
 
धनु राशि (Sagittarius)
 
उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और गरीबों में पीला अन्न बांटें।
लाभ: भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य बनेंगे।
 
मकर राशि (Capricorn)
 
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं और काली चीज़ों का दान करें।
लाभ: शनि दोष में राहत और नौकरी में लाभ मिलेगा।
 
कुंभ राशि (Aquarius)
 
उपाय: वृद्ध और असहायों की सेवा करें। जल स्रोतों में नीला फूल प्रवाहित करें।
लाभ: कर्म में सुधार और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
मीन राशि (Pisces)
 
उपाय: मंदिर में पीला प्रसाद चढ़ाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें।
लाभ: धन लाभ और आध्यात्मिक उन्नति होगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

01 August Birthday: आपको 1 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अगस्त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–3 : लाल मिर्च)

सूर्य का अश्लेषा में प्रवेश, 3 से 17 अगस्त तक 5 राशियों के लिए 'टफ टाइम', रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 जुलाई, 2026)

अगला लेख