1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. These 15 bad habits of yours can anger Shanidev

शनिदेव को क्रोधित कर सकती हैं आपकी ये 15 बुरी आदतें

Shani Dev
Shani Dev: शनिदेव कर्मफल दाता हैं। वे लोगों के कर्मों का न्याय करते हैं। यदि कोई व्यक्ति यह जान ले कि शनिदेव को मनुष्य की कौनसी बातें अच्छी नहीं लगती है तो मनुष्य उनके प्रकोप से बच सकता है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों का फल तब देते हैं जबकि कुंडली में शनि की ढैया, साढ़ेसाती या महादशा लगती है। इस काल में वे जातक के कर्मों का हिसाब किताब करते हैं। आओ जानते हैं कि शनिदेव को आपकी कौनसी 15 आदतें पसंद नहीं है।
 
1. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है जुआ-सट्टा खेलने वाले लोग।
 
2. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है शराब पीने वाले लोग।
 
3. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है ब्याज का धंधा करने वाले लोग।
 
4. शनिदेव को पसंद नहीं है पर स्त्रियां परपुरुष से संबंध रखने वाले लोग। 
 
5. शनिदेव को पसंद नहीं है अप्राकृतिक रूप से सहवास करने वाले लोग या समलैंगिक लोग।
 
6. किसी के खिलाफ झूठी गवाही देना भी शनिदेव को बिल्कुल ही पसंद नहीं है। 
 
7. किसी के पीठ पीछे उसके खिलाफ छल-कपट करना खासकर अपने सगे रिश्तेदारों के खिलाफ यह कार्य करना शनिदेव को कतई पसंद नहीं है। 
 
8. निर्दोष लोग, पशु या पक्षियों को सताना, भैंस या भैसों को मारना, सांप, कुत्ते और कौवों को सताना भी शनिदेव को कतई पसंद नहीं है।  
 
9. घर परिवार के चाचा-चाची, माता-पिता, दादा-दादी, पति या पत्नी, भाई-बहन, गुरु शिष्य, विधवा, तलाकशुदा, सफाई कर्मी और अपंगों का अपमान करना भी पसंद नहीं है।
 
10. ईश्वर के खिलाफ होना या नास्तिक बनकर लोगों में भ्रम फैलाना, धर्म का मजाक उड़ाना, देवताओं का अपमान करना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।
 
11. दांतों को गंदा रखना, समय पर स्नान नहीं करना, गंदगी में ही रहना, गंदे कपड़े पहनना, गंदे बिस्तर पर सोना भी उन्हें पसंद नहीं।
 
12. बात-बात पर गालियां बकना, कटु वचन कहते रहना, लोगों की हर अच्छी बात को भी काटते रहना भी शनिदेव को पसंद नहीं है। 
 
13. तहखाने की कैद हवा को मुक्त करना, घर की पश्चिम दिशा को गंदा करना, गंदी जगह या आपराधिक जगहों पर रहना।
 
14. लोगों को अपने से नीचा समझना, छुआछूत, ऊंच-नीच मानना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।
 
15. ज्ञान का घमंड करना, अधूरे ज्ञान के आधार पर धर्म का बखान करना और किसी पर एहसान करके उसे बार बार अपने अहसान की याद दिलाना।
 
यदि उपरोक्त में से कोई भी एक आदत आप में हैं तो इन्हें जल्द से छोड़कर शनिदेवजी से क्षमा मांग लें। अन्यथा जब भी शनि ग्रह का कुंडली में चक्र चलेगा तब आपको इसके परिणाम भुगतना होंगे।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जब एक चोर चोरी कर ले गया रानी अहिल्याबाई होल्कर का सोने के झूला