biodatamaker
Tue, 4 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. The Effects Of Shani Margi In Jyotish

शनि हुए मार्गी, किस राशि के लिए है शुभ, पढ़ें 12 राशियों पर प्रभाव...

The Effects Of Shani Margi In Jyotish
* कई राशियों के लिए आया अच्छा समय लाएगा मार्गी शनि 
 

 
इस माह की 15 तारीख यानी 15 अगस्त से शनि की चाल सीधी अर्थात मार्गी हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि 25 मार्च से शनि वृश्चिक राशि में वक्री थे यानी टेढ़ी चाल से चल रहे थे। इस कारण अधिकतर राशियों के जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब शनि के मार्गी हो जाने का असर लगभग सभी राशियों पर रहेगा, परंतु कुछ राशियों पर अभी भी चल रही है साढ़ेसाती जैसे तुला, वृश्चिक और धनु। 
 
मेष और सिंह राशियों पर अभी है शनि की ढैय्या का प्रभाव। इसके अलावा अभी भी शनि वृश्चिक राशि में है और वृषभ राशि पर इसकी पूरी नजर है। मकर राशि वालों पर शनि की टेढ़ी नजर है। इसके साथ ही सिंह राशि को भी शनि टेढ़ी नजर से देख रहा है। 
 
आइए जानते हैं कि इसके अलावा किस राशि पर क्या होगा असर... 

आगे पढ़ें 12 राशियों पर मार्गी शनि का क्या होगा प्रभाव... 
 
 

 


मेष राशि के जातकों के लिए पुराने विवादों का निपटारा होगा। रुका पैसा मिलेगा और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। 


 


 


वृषभ राशि के जातकों को सेहत को लेकर खास ध्यान रखना होगा। लाभदायक यात्रा के योग हैं। परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। 
 
 

 


मिथुन राशि के जातकों का धर्म-अध्यात्म में मन लगेगा। देव-दर्शन को जाने के योग हैं। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। 
 
 

 

कर्क राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी। अटके काम पूरे होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
 

 


सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा नहीं है। परिजनों की सेहत खराब रहने की आशंका है। आर्थिक हानि होगी। 
 
 

 


कन्या राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी। मधुर वाणी से नए संबंध बनेंगे, जो लाभप्रद होंगे। संपत्ति में निवेश के लिए अच्छा समय है। 
 
 

 

तुला राशि के जातकों को धनलाभ होगा। स्वर्ण में निवेश लाभदायक होगा। व्यावसायिक यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। 
 
 

 


वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के योग हैं। 
 
 

 


धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास बना रहेगा। गुप्त बातें किसी को न बताएं। व्यापारिक यात्राओं से फायदा मिलेगा। 
 
 

 

मकर राशि के जातकों की आय बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह का योग बन रहा है। स्त्री धन में वृद्धि होने के योग हैं। 
 
 

 


कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। गुप्त शत्रुओं से घात का डर है। धनलाभ संभव है। राजनीति से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। 
 
 

 


मीन राशि के जातकों की स्त्रियों के लिए अच्छा समय है। यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।