सम्बंधित जानकारी
- कब है षट्तिला एकादशी, जानिए पूजन सामग्री की सूची
- एकादशी विशेष : श्रीहरि विष्णु के विविध चमत्कारी मंत्र, यहां पढ़ें
- Om Jai Jagdish Hare Aarti : एकादशी पर इस आरती से प्रसन्न होंगे श्री विष्णु
- Ekadashi dates in 2021 : वर्ष 2021 में कब-कब आएगा एकादशी व्रत, पढ़ें संपूर्ण सूची
- Lord Vishnu Chalisa : एकादशी पर पढ़ें श्री विष्णु का प्रिय चालीसा, प्रसन्न होकर देंगे आशीष
षटतिला एकादशी के दिन इन 6 प्रकार से करें तिल का उपयोग
shattila ekadashi
माघ मास की षटतिला एकादशी के दिन तिल का उपयोग करना लाभदायी माना गया है। एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है। इस दिन तिल के तेल की मालिश करना चाहिए तथा तिल्ली का उबटन लगाकर स्नान करने के पश्चात सूर्यदेव का पूजन करना चाहिए।
इस दिन वैदिक ब्राह्मणों को तांबे के कलश में तिल्ली भर कर उस पर गुड़ रखकर दान देने का महत्व है। साथ ही सौभाग्यवती महिलाओं को सौभाग्य सामग्री का दान करना चाहिए। इन दिनों निम्न 6 प्रकार से तिल का उपयोग करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
1. तिल स्नान
2. तिल की उबटन
3. तिलोदक
4. तिल का हवन
5. तिल का भोजन
6. तिल का दान
इस व्रत में तिल के उपयोग का बहुत महत्व है। इससे दुर्भाग्य, दरिद्रता तथा अनेक प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन लाल गाय को गुड़ व घास खिलाने का भी महत्व है। गाय को गुड़ व घास खिलाने के पश्चात पानी अवश्य ही पिलाना चाहिए, ऐसा करने से पितृ हम पर प्रसन्न होते हैं तथा जीवन को सुख में बदल देते हैं।
