सम्बंधित जानकारी
- शरद पूर्णिमा के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त और महत्व, तुरंत जानिए यहां
- शरद पूर्णिमा का जाना-माना उपाय: बस 1 दीपक जलाकर हो सकते हैं मालामाल
- शरद पूर्णिमा की सरल पूजा विधि जानिए
- शरद पूर्णिमा पर चूके नहीं, करें ये 5 उपाय, धन प्राप्ति का बनेगा शुभ संयोग
- 19 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, खीर को आसमान के नीचे रखने के 10 कारण
शरद पूर्णिमा इन 4 राशियों के लिए लाई है शुभ समाचार, मां लक्ष्मी देंगी वरदान
शरद पूर्णिमा आज 19 अक्टूबर, मंगलवार को है। पंचांग भेद होने के कारण कुछ जगहों पर शरद पूर्णिमा कल 20 अक्टूबर को भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए शरद पूर्णिमा के दिन किन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा-
1. मेष- शरद पूर्णिमा का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।
2. कन्या- कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी। कारोबारियों को मुनाफे के योग बनेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से पैसों का लेन-देन होता रहेगा।
3. धनु- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफे के योग बनेंगे। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के बॉस प्रसन्न रहेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
4. तुला- तुला राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। किसी काम में सफलता हासिल हो सकती है।
