1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani ka shatabhisha nakshatra me parivartan

15 मार्च को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 6 राशियों पर होगा महाअसर

Saturn transit Aquarius
Shani Transit: शनि ग्रह का राशि परिवर्तन तो सभी जानते हैं। शनि ग्रह इस वक्त कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। अब वे 15 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने लगेंगे। इस दौरान 6 राशि वाले जातकों पर होगा इस सकारात्मक असर। उनकी किस्मत चमक जाएगा। शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में शनिदेव 15 मार्च से 17 अक्टूबर तक रहेंगे।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि यदि मेष है तो यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। व्यापरी हैं तो नए कार्य प्रारंभ होंगे। नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए शनि के शतभिषा में गोचर आपको ढैया से राहत देगा और यह आर्थिक लाभ भी देगा। इसी के साथ यह लंबी यात्रा के योग भी बना रहा है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
3. सिंह राशि : आपके लिए शनि का गोचर नौकरी में कामयाबी दिलाएगा। स्थानांतरण के साथ ही पदोन्नति के योग भी बना रहा है। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
 
4. तुला : आपके लिए यह नक्षत्र करियर में सफलता प्रदान करेगा। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ है। यदि खुद का व्यापार हैं तो बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो मिलाजुला असर होगा।
 
5. धनु राशि : आपके लिए भी शनि का शतभिषा में जाना शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबरी हैं तो अच्‍छा आर्थिक लाभ हासिल करने में सफल होंगे।
 
6. मकर : व्यापारियों के लिए शनि का शतभिषा में गोचर लाभ देने वाला सिद्ध होगा। व्यापार में मुनाफे के साथ ही विस्तार भी होगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
अगला लेख
होली की अनजानी कथा : इलोजी और होलिका की प्रेम गाथा