1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani dev ka shatabhisha nakshatra me pravesh

शनि ग्रह करेगा शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों के लिए है शुभ

shani ka shatabhisha nakshatra me parivartan
Shani Transit: शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 की रात 11 बजकर 36 मिनट पर होगा। इसके बाद 15 मार्च को शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने लगेंगे। इस दौरान 4 राशि वाले जातकों की किस्मत चमक जाएगी। शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में शनिदेव 15 मार्च से 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। 
 
मेष राशि : आपकी राशि यदि मेष है तो यह गोचर आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। व्यापरी हैं तो नए कार्य प्रारंभ होंगे। नौकरीपेशा हैं तो मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के लिए शनि के शतभिषा में गोचर आपको ढैया से राहत देगा और यह आर्थिक लाभ भी देगा। इसी के साथ यह लंबी यात्रा के योग भी बना रहा है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपके लिए शनि का गोचर नौकरी में कामयाबी दिलाएगा। स्थानांतरण के साथ ही पदोन्नति के योग भी बना रहा है। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
 
धनु राशि : आपके लिए भी शनि का शतभिषा में जाना शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबरी हैं तो अच्‍छा आर्थिक लाभ हासिल करने में सफल होंगे।
अगला लेख
5 मार्च 2023 : आपका जन्मदिन